हिन्दी ब्लॉगर्स अवार्ड

"संवाद डॉट कॉम" द्वारा 20 श्रेणियों में दिये जाने वाले 2009 के श्रेष्ठ ब्लॉगर्स सम्मान की घोषणा प्रारम्भ हो चुकी है।

हरे पेड़ की छाँव


-राजकुमार जैन 'राजन'

प्यारी और दुलारी लगती, हरे पेड़ की छाँव।
इसको छोड़ कहीं जाने में, रूक जाते हैं पाँव।

कोयल बैठी, चिडिया बैठी, हमें सुनाती गाना।
जाने वाले राहगीर फिर, लौट यहीं पर आना।

इसी छाँव में खेल खेलते, खुश होते हैं बच्चे।
कभी न चाहो बुरा किसी का, सदा रहो तुम सच्चे।

आओ मिलकर नाचें-गायें, जैसे अपना गाँव।
माँ की ममता सी लगती है, हरे पेड़ की छाँव।।

1 टिप्पणियाँ:

महामंत्री - तस्लीम said...

सबके मन को भाती है हरे पेड की छांव।

----------
S.B.A. TSALIIM.

Related Posts with Thumbnails