हिन्दी ब्लॉगर्स अवार्ड

"संवाद डॉट कॉम" द्वारा 20 श्रेणियों में दिये जाने वाले 2009 के श्रेष्ठ ब्लॉगर्स सम्मान की घोषणा प्रारम्भ हो चुकी है।

कालू नेता


-नागेश पाण्डेय 'संजय'

कालू बन्दर बना भाग्य से, किसी गाँव का नेता।
हुआ उसे भ्रम, नाव गाँव की अब तो मैं ही खेता।

राज-काज की सुविधाएँ लीं, शुरू किए घोटाले।
बोला- पद ना छोड़ूं, किसकी जुर्रत मुझे हटा ले।

मनमानी की खूब, गाँव में गुण्डाराज चलाया।
रंग देखकर उसका भैया हर कोई चकराया।

हुआ प्रदर्शन, हुई रिपोर्ट पर दिया नहीं इस्तीफा।
बोला-तुम सब बस शरीफ, हो मैं हूँ बन्धु शरीफा।

पता शेर को चला, क्रोध में गुर्राता वह आया।
ऐसा मारा मुक्का, बन्दर नज़र नहीं फिर आया।

1 टिप्पणियाँ:

महामंत्री - तस्लीम said...

बाल कविता के माध्यम से नेताओं पर करारा व्यंग्य।

----------
S.B.A. TSALIIM.

Related Posts with Thumbnails