हिन्दी ब्लॉगर्स अवार्ड

"संवाद डॉट कॉम" द्वारा 20 श्रेणियों में दिये जाने वाले 2009 के श्रेष्ठ ब्लॉगर्स सम्मान की घोषणा प्रारम्भ हो चुकी है।

जादू की पु‍डिया सा मौसम


कभी ताड़ सा लम्बा दिन है कभी सींक सा लगता।
जादू की पु‍डिया सा मौसम, रोज बदलता रहता।।

कुहरा कभी टूट कर पड़ता, चलती कभी हवाएं।
आए कभी यूं आंधी कि कुछ समझ में नहीं आए।

जमने लगता खून कभी तो सूरज कभी पिघलता।।
जादू की पु‍डिया सा मौसम, रोज बदलता रहता।।

कभी बिकें अंगूर, अनार व कभी फलों का राजा।
कभी – कभी हैं बिकते जामुन बाज़ारों में ताज़ा।

लीची आज और कल आड़ू, मस्ती भरा उछलता।
जादू की पु‍डिया सा मौसम, रोज बदलता रहता।।

बढ़ता जाता समय तेज गति हर कोई बतलाए।
छूट गया जो पीछे, वो फिर लौट कभी न आए।

पछताए वो, काम समय से जो अपना न करता।
जादू की पु‍डिया सा मौसम, रोज बदलता रहता।।

-ज़ाकिर अली 'रजनीश'
महामंत्री-तस्‍लीम, साइंस ब्‍लॉगर्स असोसिएशन

7 टिप्पणियाँ:

विनय said...

सुरों पर कब सजा रहे हैं...

र्कीति वैद्य said...

सीखपूर्ण सुन्‍दर कविता।

डा0 दिनेश चन्द्र अवस्थी said...

बच्‍चों के लिए मनोरंक एवं उपयोगी कविता।

डा0 दिनेश चन्द्र अवस्थी said...
This post has been removed by the author.
दिगम्बर नासवा said...

बच्चों की रचना में भी आनंद है.........लाजवाब लिखी है.......

दिगम्बर नासवा said...
This post has been removed by the author.
yenni 'yendoel' said...

namastee..
i dont understand hindi.. if it is.
but i believe this must be a great blog! love those cute pictures in your every posting.

Related Posts with Thumbnails